एम एल लाठर ने ली सूचना आयुक्त पद की शपथ
जयपुर, सोमवार, 16 जनवरी 2023। मुख्य सूचना आयुक्त डी बी गुप्ता ने सोमवार को यहां राज्य सूचना आयोग में श्री एम एल लाठर को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि श्री लाठर की नियुक्ति के बाद अब आयोग में सूचना आयुक्त के स्वीकृत सभी पद भर गए है। इस अवसर पर नवनियुक्त सूचना आयुक्त श्री लाठर ने कहा कि वर्तमान युग पारदर्शिता का युग है और वे इस नवीन पद पर में पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में सूचना आयुक्त श्री राजेन्द्र बरबड़, श्री लक्ष्मण सिंह राठौड़, श्री शीतल धनकड़, सूचना आयोग, सचिव श्री प्रियंका गोस्वामी, उप सचिव श्रीमती सुमन मीणा सहित विभिन्न आयोग के अधिकारियों ने श्री लाठर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर आयोग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
