सेना के जवानों ने आपदाओं के समय रक्षक के रूप में काम किया : राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, रविवार, 15 जनवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को सेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि सैनिकों ने आपदाओं के समय रक्षक के रूप में काम करने के अलावा हमेशा शौर्य की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों तथा उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’’ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के 15 जनवरी 1949 को अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती के स्थान पर भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालने के उपलक्ष्य में सेना दिवस मनाया जाता है। मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘सेना दिवस पर, भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की अनगिनत कहानियों को याद करते हैं। उन्होंने हमेशा शौर्य और साहस की सीमाओं को आगे बढ़ाया है तथा आपदाओं के समय रक्षक के रूप में भी काम किया है। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों और उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’’
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
