पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया
चंडीगढ़, रविवार, 15 जनवरी 2023। पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और हरियाणा में हत्या के कई मामले चल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘पंजाब पुलिस के विशेष परिचालन प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह फरीदकोट में प्रदीप सिंह की हत्या सहित पंजाब और हरियाणा में हत्या के दर्जनों मामलों में शामिल था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामले दर्ज हैं। वह गोल्डी बराड़ गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।’’
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
