राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा
जयपुर, शनिवार, 14 जनवरी 2023। मकर संक्रांति पर राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां शुक्रवार रात को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसी तरह, संगरिया में 2.5 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, सीकर में 3.5 डिग्री, जैसलमेर में 3.9 डिग्री एवं गंगानगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शनिवार से राज्य के अधिकतर इलाकों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी व शीतलहर का दौर शुरू होगा। रविवार से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर इलाकों में कहीं शीतलहर तो कहीं तीव्र शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
