मुख्य सचिव ने चिंतन शिविर की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जयपुर, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जयपुर के हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में 16 एवं 17 जनवरी को प्रस्तावित चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में विभागों द्वारा दिया जाने वाला प्रस्तुतीकरण सारगर्भित तथा स्पष्ट होना चाहिए। प्रस्तुतीकरण में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, उपलब्धियों तथा योजनाओं की जानकारी निर्धारित समय सीमा में ही दी जाए।
श्रीमती शर्मा शुक्रवार को शासन सचिवालय में चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी आयोजन स्थल पर जाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में प्रस्तुतीकरण के लिए विभागों को दिए जाने वाले टाइम स्लॉट, आयोजन स्थल पर बैठने सहित अन्य इंतजामों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सचिव, मुख्यमंत्री श्री गौरव गोयल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी आयुक्त श्री आशीष गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा, आयोजना विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री सुशील कुल्हरी मौजूद थे। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी अन्य अधिकारी बैठक से जुड़े।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
