कोलकाता में आग लगने से कई दुकानें नष्ट
पश्चिम बंगाल, गुरुवार, 12 जनवरी 2023। कोलकाता में गुरुवार तड़के रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से कई दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस और अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शहर के फुटपाथ के किनारे स्थित दुकानों में से किसी एक में रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें एक दुकानदार झुलस गया। उसे इलाके के बिधाननगर अस्पताल ले जाया गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर छह से अधिक गाड़ियों को लेकर पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और कई वरिष्ठ अधिकारी आग के बारे में जानकारी लेने और बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंच गये हैं।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
