तरन तारन में साढ़े चार किलोग्राम हेरोइन बरामद
तरन तारन, मंगलवार, 10 जनवरी 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से तस्करों द्वारा फेंकी गई चार किलो 610 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुबह घने कोहरे के बीच सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नौशेरा ढल्ला के पास सीमा पर लगी बाड़ के आगे तस्करों की आवाजाही और गिरने की आवाज भी सुनाई दी। उन्होने बताया कि त्वरित कार्यवाही में, बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग की, लेकिन तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
इलाके की तलाशी के दौरान, बीएसएफ जवानों ने दो किलो 110 ग्राम हेरोइन के 04 पैकेट बरामद किए। इससे पहले नौ और 10 जनवरी की आधी रात के दौरान, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर गश्त ड्यूटी पर दौरान गांव वन के पास सीमा पर लगी बाड़ पर कुछ फेंके जाने की आवाज सुनी। सैनिकों ने सीमा पर लगी बाड़ के आगे तस्करों की मौजूदगी को भी महसूस किया और उन पर फायरिंग कर दी, लेकिन तस्कर घने कोहरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने हेरोइन से भरी हुई पांच बोतलें बरामद की, जिनका कुल वजन ढाई किलोग्राम है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
