विभिन्न आवासीय योजनाओं की हुई समीक्षा
- समयावधि में गुणवत्तायुक्त कार्य करने के दिए निर्देश
जयपुर, मंगलवार, 10 जनवरी 2023। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा के निर्देश पर मुख्य अभियंता प्रथम श्री के.सी. मीणा ने मंगलवार को आवासन मंडल द्वारा प्रदेश भर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों व परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवयश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडल मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर में चल रही विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। मुख्य अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी कार्यों को समय अवधि में पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी जन आवास योजना में तैयार हो रहे आवासों को प्राथमिकता रखते हुए गुणवत्ता युक्त कार्य किए जाऐं। मीणा ने इस दौरान जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर नंबर 28, 26, 3, 8 और सेक्टर 17 में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने सेक्टर 16 में बन रहे कोचिंग हब की विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
मुख्य अभियंता ने प्रताप एवेन्यू, प्रताप नगर चौपाटी और मानसरोवर चौपाटी के लैंडस्केप और हॉर्टिकल्चर कार्य के बारे में भी समीक्षा की। उन्होंने जयपुर की वाटिका आवासीय योजना, महला योजना, इंदिरा गांधी नगर के अलावा कोटपूतली, निवाई, शाहपुरा (भीलवाड़ा), चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर, कोटा चौपाटी भिवाड़ी और सीकर में चल रहे विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य अभियन्ता-द्वितीय श्री जी.एस. बाघेला, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संजय पूनिया, श्री अमित अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्री अनिल माथुर, उप आवासन आयुक्त (मुख्यालय) श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य उच्च अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
