धनखड़ बुधवार को करेंगे जयपुर में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन
नई दिल्ली, सोमवार, 09 जनवरी 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को जयपुर में 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (एआईपीओसी) का उद्घाटन करेंगे। राज्य सभा सचिवालय के एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि यह चौथी बार है जब जयपुर में यह कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है। एआईपीओसी भारत में विधानमंडलों का सर्वोच्च मंच है। पहली कांफ्रेंस 1921 में शिमला में हुई थी। बयान में कहा कि आगामी 83वां सत्र दिन भर की चर्चाओं में समकालीन प्रासंगिकता के विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका विषय ''लोकतंत्र की जननी के रूप में जी-20 में भारत का नेतृत्व'' है। बयान में यह भी कहा गया है कि डिजिटल संसद के साथ राज्य विधानसभाओं का एकीकरण और संविधान की भावना के अनुसार विधायिका और न्यायपालिका के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एक पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य गणमान्य लोग इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
