हिंगोली में भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं
हिंगोली, रविवार, 08 जनवरी 2023। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने एक मीडिया एजेंसी को बताया कि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट किया कि भूकंप के झटके सुबह साढ़े चार बजे महसूस किए गए और भूकंप जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। हिंगोली, लातूर जिले के किल्लारी से करीब 250 किलोमीटर दूर है। लातूर में 30 सितंबर 1993 को आए विनाशकारी भूंकप में करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
