हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस के दो डिब्बों के बीच कपलिंग टूटा
कोलकाता, रविवार, 08 जनवरी 2023। संतरागाछी स्टेशन पर प्रवेश करते समय 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस के दो डिब्बों के बीच का कपलिंग रविवार को अलग हो गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत धीमी गति से चल रही ट्रेन को इस्पात एक्सप्रेस के निर्धारित ठहराव के बजाय संतरागाछी में रोका गया और प्रभावित डिब्बे को बदलने के बाद ट्रेन को आगे जाने दिया गया। अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कारण किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा कि इंजन के पीछे तीसरे और चौथे डिब्बे के बीच का कपलिंग टूट गया, जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। अधिकारी ने कहा कि हावड़ा से ओडिशा के टिटलागढ़ जा रही 12871 इस्पात एक्सप्रेस को सुबह नौ बजकर पांच मिनट से पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे तक रोककर रखा गया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
