असम में दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 11 घायल
हैलाकांडी, रविवार, 08 जनवरी 2023। असम के करीमगंज जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि हादसा शनिवार शाम राताबाड़ी इलाके में तब हुआ जब युवकों का एक समूह पड़ोसी हैलाकांडी जिले के कतलीचेर्रा इलाके में पिकनिक मनाकर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आफताब उद्दीन लस्कर और विश्वजीत लोहार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को पहले कटलीचेरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया।’’ अधिकारी ने कहा कि पास के राताबाड़ी थाने की पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
