राजस्थान के चूरू में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
जयपुर, शनिवार, 07 जनवरी 2023। पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात चूरू में पारा शून्य डिग्री, जबकि पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अंता में 1.6 डिग्री, वनस्थली में 1.7 डिग्री, बीकानेर में 2.0 डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, धौलपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री और टोंक में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.8 डिग्री व 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने और लोगों को अति शीतलहर, घने कोहरे व शीतदिन के दौर से राहत मिलने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
