Lenovo Tab Extreme लॉन्च
CES 2023 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मेकर कंपनियों की ओर से कई तरह के प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं। इसमें Lenovo ने अपना टैबलेट भी लॉन्च किया है जिसे Lenovo Tab Extreme नाम दिया गया है। इस टैबलेट में 14.5 इंच OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Dolby Vision और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। इसमें 12300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें रीवर्स चार्जिंग फीचर भी है। टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
Lenovo Tab Extreme की कीमत, उपलब्धता
- Lenovo Tab Extreme कंपनी की ओर से लेटेस्ट टैबलेट है जिसे CES 2023 में पेश किया गया है। यह 1,199 डॉलर (लगभग 99 हजार रुपये) की कीमत का बताया गया है। जो कि आने वाले समय में अमेरिका में उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी के अधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा टैबलेट है। टैबलेट स्टोन ग्रे के सिंगल कलर में आता है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Lenovo Tab Extreme के स्पेसिफिकेशंस
- जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 14.5 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Dolby Vision और HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने Precision Pen 3 का सपोर्ट भी दिया है। लेकिन यह पेन अलग से एक्सेसरी के तौर पर खरीदा जा सकता है। साथ में कीबोर्ड और फोलियो को भी अलग से एक्सेसरी के रूप में पेश किया गया है।
- लेनोवो के इस टैबलेट में Dimensity 9000 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसे 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 12,300mAh की है जिसके लिए कंपनी का कहना है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। चार्जिंग के लिए यह 68W चार्जर को सपोर्ट करता है। डिवाइस में रियर में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस मेन कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का सपोर्टिव कैमरा भी है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है जिसमें RGB सेंसर भी दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB-C 3.2 Gen 1 का सपोर्ट है। साथ ही डिस्प्ले आउट, रीवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी हैं। ऑडियो के लिए इस डिवाइस में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ JBL स्पीकर्स हैं। यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। इसके डाइमेंशन 327.8 x 210.8 x 5.85mm और वजन 740 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
