'निवेशकों को लुभाने के लिए रोड शो करने की क्या जरुरत', राउत ने CM योगी पर साधा निशाना
मुंबई, गुरुवार, 05 जनवरी 2023। शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि निवेशकों को लुभाने के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरूरत है। राउत ने कहा, “आखिर मुंबई में रोड शो करके आप क्या चाहते हैं। अगर आप मुंबई से उद्योगों को उत्तर प्रदेश ले जाने आए हैं. तो हम इसका विरोध करते हैं।” उन्होंने कहा कि निवेशकों को अपने राज्य में निवेश कराने के लिए प्रयासों पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह राजनीति यहां नहीं होने दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि आदित्यनाथ मुंबई के ताज होटल में देश के नामी बैंकों के आला अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
वह उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में उद्योगपतियों और बैंक के अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को 'रोड शो' का नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री सभी उद्योगपतियों और बैंकों के अधिकारियों उत्तर प्रदेश में निवेश के रोड मैप के बारे में बताएंगे।
बाद में आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान उप्र में कोई सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। कानून व्यवस्था की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा के मामले सुधार हुआ है। लोगों को सरकार और प्रशासन पर भरोसा है। जाति और धर्म के आधार पर पक्षपात किए बिना पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 05 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं को बिना किसी पक्षपात के लागू किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 40 लाख यात्री अपने मूल स्थानों को वापस चले गए।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
