कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट
मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 154 रुपये की गिरावट के साथ 6,321 रुपये प्रति बैरल रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जनवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 154 रुपये या 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,321 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 7,492 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.63 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 81.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
