हंगामे के साथ शुरू हुआ हिमाचल प्रदेश की नयी विधानसभा का पहला सत्र
धर्मशाला, बुधवार, 04 जनवरी 2023। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार को भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कांग्रेस सरकार पर ‘‘प्रतिशोधी रवैया’’ रखने का आरोप लगाते हुए विधानसभा की कार्यवाही को बाधित किया। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष हंस राज और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने से पहले जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का रवैया प्रतिशोध की भावना वाला है । उन्होंने मांग की कि उसे पिछली भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को गैर-अधिसूचित करने के आदेशों को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ये आदेश अवैध हैं क्योंकि संस्थानों को गैर-अधिसूचित करने का अधिकार कैबिनेट के पास है जिसका गठन अभी बाकी है। इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों को पहले शपथ दिलाई जानी चाहिए और फिर अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
