इंडिया गेट पर फेरी वालों से झड़प में पांच सुरक्षाकर्मी घायल
नई दिल्ली, बुधवार, 04 जनवरी 2023। मध्य दिल्ली में इंडिया गेट पर फेरी वालों से झड़प में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार को शाहजहां मार्ग पर चिल्ड्रन पार्क में हुई। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि फेरी वालों को उस क्षेत्र में खाने-पीने की चीजें बेचने की अनुमति नहीं है। इसी संबंध में हुए विवाद के बाद निजी सुरक्षा कर्मियों और फेरी वालों में झड़प हो गई। इंडिया गेट का विस्तार क्षेत्र ‘‘नो-वेंडिंग जोन’’ है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने जब उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो कुछ फेरी वाले नाराज हो गए। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एनडीएमसी के ट्रक में उनका सामान लादा जाने लगा तो कुछ फेरी वालों ने वहां पड़ी निर्माण सामग्री को फेंकना शुरू किया तथा सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें पांच सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।
तायल ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (सरकारी अधिकारी को कर्तव्य पालन से रोकना), धारा 353 (सरकारी अधिकारी को कर्तव्य पालन से रोकने के लिए उस पर हमला करना), धारा 332 (सरकारी अधिकारी को कर्तव्य पालन से रोकने के लिए उसे चोट पहुंचाना), धारा 308 (गैर-इरादतन हत्या करने का प्रयास) और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
