सभी जिलों में हेलीपोर्ट होने से हिमाचल प्रदेश में मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा: सुक्खू
धर्मशाला, मंगलवार, 03 जनवरी 2023। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि सभी जिलों में हेलीपोर्ट होने से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां तपोवन के समीप आभार रैली में हिस्सा लेने जा रहे सुक्खू ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि सभी जिला मुख्यालयों पर एक साल के भीतर हेलीपोर्ट हो जाए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में अवसरंचना परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों के प्रभावों पर विचार करने के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन की मंजूरी दी जा चुकी है।
एक अप्रैल, 2022 के बाद पिछली भाजपा सरकार द्वारा घोषित परियोजनाओं को गैर अधिसूचित करने के बारे में सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नये संस्थान बिना बजट आवंटन के लिए खोल दिये गये थे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं पर पुनर्विचार किया जाएगा और जरूरत के हिसाब से वे खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार से शुरू हो रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में हिस्सा लेने के लिए धर्मशाला आये हैं। इस तीन दिवसीय सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाना, अध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण शामिल है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
