जम्मू : सांबा के एक किलोमीटर क्षेत्र में दो महीने के लिए रात्रि कर्फ्यू
श्रीनगर, मंगलवार, 03 जनवरी 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में प्रशासन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे एक किलोमीटर क्षेत्र में आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दो महीने की अवधि के लिए रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। सांबा जिले के उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में जिलाधिकारी की हैसियत से अनुराधा गुप्ता ने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू करने आदेश दिया गया है।
इस दौरान किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह के जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगे एक किमी तक के क्षेत्र में रात 09 बजे से सुबह 06 बजे तक घूमना वर्जित होगा। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा पर जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर के इलाके में अपने कर्तव्यों और अधिक प्रभावी ढ़ंग से निभाने के लिए रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक सीमा क्षेत्र में रात का कर्फ्यू लगाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के साथ-साथ बीएसएफ अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब बेहतर वर्चस्व सुनिश्चित करने और इन बेल्ट में नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे एक किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही को नियमित करने से सीमा क्षेत्र में बीएसएफ की क्षेत्र में बेहतर पकड़ और शत्रुओं के नापाक मंसूबों को नाकाम किया जा सके।
उन्होंने एक आदेश में कहा कि आवाजाही की आवश्यक स्थिति में व्यक्ति या व्यक्तियों को अपने संबंधित पहचान पत्र बीएसएफ या पुलिस अधिकारियों को दिखाने होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और जारी होने की तिथि से दो महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
