बैंक ऑफ महाराष्ट्र की दिसंबर तिमाही में ऋण वृद्धि 21.81 प्रतिशत रही
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर, 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में कर्ज 21.81 प्रतिशत बढ़कर 1.57 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह बताया। बैंक का 31 दिसंबर, 2021 के अंत में बकाया ऋण 1.29 लाख करोड़ रुपये था। आलोच्य अवधि में बैंक की जमा राशि 11.69 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.08 लाख करोड़ रुपये हो गयी, यह इससे एक साल पहले की समान अवधि में 1.86 लाख करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान चालू खाता, बचत खाता (कासा) कुल जमा राशि का 52.50 प्रतिशत रहा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
