राजस्थान में कड़ाके की सर्दी व धुंध से जनजीवन प्रभावित, तापमान शून्य से नीचे
जयपुर, मंगलवार, 03 जनवरी 2023। कड़ाके की सर्दी व धुंध से राजस्थान के अनेक इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, चुरू में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री, संगरिया में 2.4 डिग्री, पिलानी में 2.6 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी जयपुर के अनेक इलाकों में भी मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 20.8 व 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चुरू, झुंझुनूं व सीकर सहित कई जिलों में अति शीतलहर जारी रहने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कड़ाके की सर्दी व धुंध से न केवल यातायात बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अनेक जगह लोग अलाव तापते नजर आए।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
