सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेल हादसा: सीएम ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की
जयपुर, सोमवार, 02 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य रेल हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। गहलोत ने कहा कि तत्काल राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और चिकित्सकीय दल ने रेलवे से समन्वय बनाकर यात्रियों को राहत पहुंचाई है। यहां 26 घायल यात्रियों को बांगड़ राजकीय अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया, जिनमें से अधिकांश को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला प्रशासन, पाली द्वारा घायल यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 02932-252801/252804 जारी किए गए हैं। यात्रियों को बसों के जरिए गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, जिला प्रशासन के अधिकारी रेलवे अधिकारियों के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
