नासिक: रसायन कंपनी में विस्फोट के बाद लगी आग, चार झुलसे
मुंबई, रविवार, 01 जनवरी 2023। महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को एक रसायन कंपनी की भट्ठी (बॉयलर) में विस्फोट के बाद लगी आग में कम से कम चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना इगतपुरी स्थित इकाई में पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे हुई जब कुछ कर्मचारी परिसर में थे। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि मौके पर आग बुझाने के साथ-साथ खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा कि कम से कम चार व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
माकपा नेता रियास ने जन्म-मृत्यु संबंधी जानकारी को आधार, मतदाता सूची से जोड़ने पर चिंता जताई
कोझिकोड (केरलम), शनिवार, 22 अगस्त 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
जैव विविधता संरक्षण के लिए 27 राज्यों, तीन केंद्रशासित प्रदेशों को 2.80 करोड़ रुपये आवंटित
नई दिल्ली, शनिवार, 22 अगस्त 2026। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिक ...
-
माकपा नेता रागेश ने शमशीर पर टिप्पणी को लेकर नटेसन पर साधा निशाना
कन्नूर (केरल), शनिवार, 22 अगस्त 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पा ...
