आईईएक्स के शेयरधारकों ने शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी
बिजली खरीद-बिक्री मंच इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के शेयरधारकों ने डाक मत के जरिये 98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की 25 दिसंबर को हुई बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर के लिये 200 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर पुनर्खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। यह पुनर्खरीद कुल 98 करोड़ रुपये की है। पुनर्खरीद के तहत अधिकतम 49,00,000 शेयरों को वापस खरीदा जाएगा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
