जगह की कमी के कारण विशेष उत्कृष्टता स्कूल नहीं खोल पा रही दिल्ली सरकार: सिसोदिया
नई दिल्ली, शनिवार, 31 दिसम्बर 2022। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सभी क्षेत्रों में अपने विशेष उत्कृष्टता स्कूल खोलना चाहती है, लेकिन जगह की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पा रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक विशेष उत्कृष्टता स्कूल के दौरे के दौरान यह बात कही। सिसोदिया ने सूरजमल विहार में डॉ. बी आर आंबेडकर विशेष उत्कृष्टता स्कूल का दौरा कर वहां के छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत की। डॉ. बी आर आंबेडकर विशेष उत्कृष्टता स्कूल कक्षा 9 से 12 तक का एक स्कूल है, जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके चुने हुए विषयों में विशेषज्ञता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल ऐसे 46 स्कूल हैं।
सिसोदिया ने कहा, हमारे यहां कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान की जाती है। हमने आईबी (इंटरनेशनल बैकलॉरिएट) बोर्ड के साथ सहयोग किया है और यह हमारे द्वारा की गई अपनी तरह की पहली पहल है। उन्होंने कहा, पढ़ाई महत्वपूर्ण है। हमारे यहां पढ़ाई का कोई दबाव नहीं है। यहां छात्रों को हर विषय की जानकारी मिलती है। सिसोदिया ने कहा, हम सभी क्षेत्रों में ऐसे विशेष स्कूल चाहते हैं, लेकिन हम जगह की समस्या का सामना कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार विशिष्ट स्कूलों की संख्या बढ़ाने की अपनी योजना पर आगे बढ़ने के लिए छात्रों से संबंधित आंकड़े जुटा रही है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
