31 दिसंबर की रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य दिल्ली में स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्लू लाइन पर पड़ने वाला राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, ऐतिहासिक कनॉट प्लेस क्षेत्र में स्थित है, जहां हर साल नववर्ष की पूर्व संध्या और नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर भीड़भाड़ कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। बयान में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
