जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी
पुंछ/जम्मू, शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के एक दिन बाद शुक्रवार को अग्रिम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सैनिकों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दो-तीन संदिग्ध घुसपैठियों की गतिविधि का पता लगाने के लिए गोलीबारी की थी। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने के लिए रोशनी पैदा करने वाले गोले छोड़े ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पार से आतंकवादियों की कोई आवाजाही न हो। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
