बैंक धोखाधड़ी : ईडी ने पंजाब दुग्ध उत्पाद प्रसंस्करण समूह पर छापा मारा
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 दिसम्बर 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन की जांच के सिलसिले में उसने पंजाब के एक व्यवसायी के परिसरों पर छापे मारकर 1.15 करोड़ रुपये नकद, मोबाइल फोन और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी ने एक बयान में कहा कि ये छापे 27 दिसंबर को प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (पीएमपीपीएल), इसके निदेशक चरणजीत सिंह बजाज, लिवतार बजाज और गुरदीप कौर, उनसे जुड़ी कंपनियों के 11 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में मारे गए।
धनशोधन का यह मामला आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से जुड़ा है। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पीएमपीपीएल ने जालसाजी व धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों को असली बताया। आरोप है कि समूह ने ‘‘टर्नओवर को बढ़ाकर पेश किया जिसके आधार पर ऋण लिया गया।’’ संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि छापे के दौरान विभिन्न संपत्ति के दस्तावेज, मोबाइल फोन और करीब 1.15 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
