चीनी महिला जासूस का स्केच जारी करने के बाद बढ़ाई गई दलाई लामा की सुरक्षा
गया, गुरुवार, 29 दिसम्बर 2022। केंद्रीय एजेंसियों ने तथागत की तपोभूमि बिहार में गया जिले के बोधगया पहुंचे आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में चीनी महिला जासूस के पहुंचने की सूचना के बाद धर्मगुरू की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने इस संबंध में गुरुवार को यहां बताया कि चीनी जासूस महिला द्वारा बोधगया में धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने का इनपुट मिला है। इस सूचना के बाद दलाई लामा के आवासन स्थल एवं विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं मजिस्ट्रेट को भी पास निर्गत किया गया है। दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे है, उन्हें गहन जांच के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। जिनके पास कार्यक्रम में जाने की अनुमति होगी वही प्रवेश कर सकेंगे।
सुश्री कौर ने बताया कि चीनी जासूस महिला को लेकर सभी मोनेस्ट्री एवं होटलों में ठहरने वाले विदेशी मेहमानों की जांच की जा रही है। उक्त महिला की भी खोज जारी है। कहीं से भी किसी तरह की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जासूस का स्केच भी जारी किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी तरह की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दें। उनकी सूचना पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
