मुख्यमंत्री ने किया प्रस्ताव का अनुमोदन
- चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों एवं चिकित्सालयों के सुदृढीकरण हेतु 25 करोड़ रुपये स्वीकृत
जयपुर, बुधवार, 28 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों, संघटक अस्पतालों एवं जिला चिकित्सालयों में चिकित्सा शिक्षा की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने तथा राजकीय सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। गहलोत के इस निर्णय से बीकानेर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर जिले के चिकित्सा महाविद्यालयों सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा राजमेस (निदेशक, चिकित्सा शिक्षा) में विभिन्न नवीनीकरण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाएंगे। इस राशि से अस्पतालों में छत एवं शौचालय की मरम्मत तथा विद्युत संबंधी सभी आवश्यक कार्य होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में चिकित्सा संस्थानों में सुदृढीकरण कार्य करवाकर चिकित्सा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति में उक्त स्वीकृति प्रदान की गई है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
