आप पार्षद सुनिश्चित करेंगे कि लैंडफिल स्थलों से कूड़ा हटे : मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली, बुधवार, 28 दिसम्बर 2022। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में लैंडफिल स्थलों पर काम में तेजी लाने की जरूरत है और दिल्ली नगर निगम (एमडीसी) में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद शपथ लेने के बाद इस दिशा में गति सुनिश्चित करेंगे। सिसोदिया ने महापौर पद के लिए ‘आप’ उम्मीदवार शैली ओबरॉय और उपमहापौर पद के लिए पार्टी प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल के साथ ओखला लैंडफिल स्थल का दौरा कर वहां किए जा रहे काम की प्रगति का मुआयना किया।
सिसोदिया ने कहा, शपथ लेने से पहले ही ‘आप’ के पार्षदों ने काम शुरू कर दिया है। हमने ओखला लैंडफिल स्थल का दौरा किया और यहां अब तक की प्रगति का निरीक्षण किया। काम में तेजी लाने की जरूरत है और मुझे उम्मीद है कि छह जनवरी के बाद आप पार्षद इसे अवश्य सुनिश्चित करेंगे। कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई कम करने के लिए हमें हर हफ्ते लैंडफिल स्थलों का दौरा करने की जरूरत है।
एमसीडी पर 15 साल तक शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए सिसोदिया ने कहा कि ‘आप’ को लैंडफिल स्थल खत्म करने में 15 साल नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा, एमसीडी में भाजपा 15 साल से सत्ता में थी, फिर भी वह कूड़े के पहाड़ों को लेकर कुछ नहीं कर सकी। हम काम में तेजी लाने के लिए हर लैंडफिल स्थल पर और मशीनें भी लगाएंगे। हमारी कोशिश है कि इनके आसपास रहने वालों को राहत मिले।
Similar Post
-
पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सैनिक घायल
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 18 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में चांदी गलाने की एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़
आगर मालवा (मध्यप्रदेश), शनिवार, 18 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के आग ...
-
चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टॉय कार का इस्तेमाल कर हमले की थी साजिश
नई दिल्ली, शनिवार, 18 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र, ओ ...
