निर्दोष जेलों में सड़ रहे हैं, नफरत फैलाने वालों को संरक्षण दिया जा रहा हैः येचुरी
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 दिसम्बर 2022। मार्कवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा कर्नाटक के शिवमोगा में दिए गए बयान की निंदा की है और कहा है कि निर्दोष लोग जेलों में सड़ रहे हैं, जबकि ऐसी नफरत फैलाने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है, आज़ाद घूमने दिया जा रहा है। येचुरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ''अप्रिय और अस्वीकार्य। सत्तारूढ़ दल की सांसद द्वारा हत्या के लिए इस तरह की आग लगाने वाला बयान निर्लज्ज अपराध है। जीवन और कानून के रक्षा के लिए जिन्हें चुना गया है, उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है। निर्दोष लोग जेलों में सड़ रहे हैं, जबकि ऐसी नफरत फैलाने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है, आज़ाद घूमने दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सुश्री प्रज्ञा ने कर्नाटक के शिवमोगा में हिंदू जागरण वेदिके के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा, ''पता नहीं कब, क्या घटना हो जाये। लव जिहाद करने वालों को उनकी (हिंसक) भाषा में जवाब दो। अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो। उन्हें शिक्षित करो। अपने घरों में हथियार रखो। कुछ नहीं है तो अपने चाकू तेज रखो जो सब्जियां काटने के लिए उपयोग किए जाते हैं। मैं यह बहुत स्पष्ट कर रही हूं।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
