एमसीडी के महापौर, उप महापौर पद के लिए आप के ‘बैकअप’ उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
नई दिल्ली, मंगलवार, 27 दिसम्बर 2022। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में महापौर और उप महापौर पदों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के ‘बैकअप’ उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। महापौर और उप महापौर पद के लिये पार्टी के उम्मीदवारों – शैली ओबराय और आले मोहम्मद इकबाल- ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन भरने के आखिरी दिन मंगलवार को आशु ठाकुर और जलज कुमार ने अपना पर्चा भरा। एमसीडी में महापौर पद के लिये ठाकुर ‘बैकअप’ उम्मीदवार होंगे जबकि कुमार उप महापौर पद के लिये ‘बैकअप’ उम्मीदवार होंगे।
करावल नगर वार्ड के आमिल मलिक, हरिनगर वार्ड से रमिंदर कौर, सीमापुरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा वार्ड से सारिका चौधरी ने भी स्थायी समिति के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। आप ने शुक्रवार को मेयर और डिप्टी मेयर सहित एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए छह उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया था, जिसमें ओबेरॉय नगर निकाय में शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद के रूप में उभरी थीं। इसकी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया गया था।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
