भारत जोड़ो यात्रा से हारेगी नफरत : श्रीनिवास
नई दिल्ली, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा आंदोलन बन गया है और यात्रा में जिस तरह से लोग उमड़ रहे हैं उससे साफ हो गया है कि यात्रा के आयोजन से देश में नफरत हारेगी और प्यार की जीत होगी। श्रीनिवास ने संगठन की तीन दिन तक यहां चली राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के समापन पर कहा कि बैठक में ''भारत जोड़ो यात्रा'' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया और कहा गया कि देश का युवा नफरत के माहौल को मिटाने तथा भाईचारा को बढ़ावा देने के श्री गांधी के हर कदम के साथ आगे बढ़ेंगे। उनका कहना था कि देश की जनता ने नफरत के खिलाफ एक जुट होकर प्यार के रास्ते पर चलने का फैसला कर लिया है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
