कर्नाटक से मध्यप्रदेश को मिले पांच नर हाथी पहुंचे पेंच बाघ अभयारण्य
सिवनी (मप्र), सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। कर्नाटक से मध्यप्रदेश को मिले पांच नर हाथियों का दल प्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य के कुरई वन परिक्षेत्र के मोगली इलाके में पहुंच गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी है। उन्होंने कहा कि इन हाथियों के आने से इस अभयारण्य में बाघों की निगरानी करने के साथ-साथ जंगल की सुरक्षा और पुख्ता होगी। पेंच बाघ अभयारण्य के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया, ‘‘कर्नाटक से पांच नर हाथियों को सड़क मार्ग से सुरक्षित पेंच बाघ अभयारण्य के कुरई वन परिक्षेत्र के मोगली इलाके में रविवार सुबह करीब चार बजे लाया गया है।’’
उन्होंने कहा कि इसमें जनरल करियप्पा और जनरल थिमैया नाम के दो हाथी भी शामिल है। इन दोनों हाथियों की उम्र 8-8 साल है। सिंह ने बताया कि इन दोनों के अलावा, इस दल में तीन अन्य हाथी बाली (40), लावा (21) एवं मारूति (20) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पेंच बाघ अभयारण्य में हाथियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सिंह ने बताया कि वन अमला इन हाथियों की आवश्यक देखरेख में लगा हुआ है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
