‘आप’ के एमसीडी महापौर, उप महापौर पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
नई दिल्ली, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उप महापौर पदों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान इस दौरान दोनों के साथ मौजूद थे। ‘आप’ ने गत शुक्रवार को महापौर और उप महापौर सहित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के रूप में छह नामों की घोषणा की थी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इन छह नामों पर मुहर लगाई गई थी। अन्य चार उम्मीदवार रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल और मोहम्मद आमिल मलिक हैं। उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
