नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
लागोस, सोमवार, 26 दिसम्बर 2022। नाइजीरिया में पूर्वोत्तर राज्य के बाउची में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए है। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी है। बाउची में संघीय सड़क सुरक्षा के सेक्टर कमांडर यूसुफ अब्दुल्लाही ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार को गंजुवा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में एक बस टायर फटने और सड़क पर नियंत्रण खोने के कारण पलट गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
स्पेसएक्स ने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान लाॅच की
वॉशिंगटन, शनिवार, 23 मई 2026। अमेरीकी उद्योगपति एलन मस्क की अंत ...
-
चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया
बीजिंग, सोमवार, 11 मई 2026। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अं ...
-
तमाम तरह की स्वतंत्रता प्रेस की आजादी पर टिकी हैः एंटोनियो गुटेरेस
न्यूयॉर्क, रविवार, 03 मई 2026। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिय ...
