राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए बसपा सांसद श्याम सिंह यादव
नई दिल्ली, शनिवार, 24 दिसम्बर 2022। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सदस्य श्याम सिंह यादव शनिवार को यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। यादव ने 'पीटीआई-भाषा ' से कहा कि वह राहुल गांधी के निमंत्रण पर और व्यक्तिगत स्तर पर इस यात्रा का हिस्सा बने हैं क्योंकि इस यात्रा का मकसद नेक है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैं बहुजन समाज पार्टी का सांसद हूं, लेकिन यह तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम है। मैं राहुल गांधी जी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर इसमें शामिल हुआ हूं। मैं जनता हूं इस यात्रा का मकसद नेक है।’’
यादव ने कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि धर्म, जाति, संस्कृति के नाम पर भेद किया जा रहा है। हमारे देश की पहचान विविधता में एकता की है...सबको सोचना होगा कि देश को किस दिशा में ले जाना है।’’ उल्लेखनीय है कि बसपा सांसद का इस यात्रा में शामिल होना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पार्टी की प्रमुख मायावती कई मौकों पर कांग्रेस के खिलाफ खुलकर अपनी राय जाहिर करती रही हैं। श्याम सिंह यादव के अलावा कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की सांसद टी सुमथि भी इस यात्रा में शामिल हुईं।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
