गहरी खाई में गिरी कार, आठ तीर्थयात्रियों की मौत, दो घायल
चेन्नई, शनिवार, 24 दिसम्बर 2022। तमिलनाडु के थेनी जिले में कुमुली पर्वत दर्रे के नजदीक एक कार शुक्रवार देर रात करीब 40 फिट गहरी खाई में गिर गयी जिससे आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने आज यहां बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिनमें नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है। अंदीपट्टी के रहने वाले तीर्थयात्री सबरीमाला से भगवान अयप्पा की के दर्शन करके घर लौट रहे कि कुमुली पर्वत दर्रे पर इराइचलपालम प्वाइंट के पास उनकी कार अचानक गहरी खाई में गिर गयी। घायलों को थेनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
