नोएडा में गत्ते के गोदाम में आग, दो लोगों की मौत
नोएडा, शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2022। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में शुक्रवार सुबह गत्ते के एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मिलक लच्छी गांव में गत्ते के एक गोदाम में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर दमकल कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया।
सिंह के अनुसार, गत्ते के गोदाम में आग लगने से वहां सो रहे बाबूराम (33) और अवनीश (32) बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
