दलाई लामा ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना
गया, शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2022। तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने आज विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बती मॉनेस्ट्री से महाबोधि मंदिर परिसर पहुंचे, जहां बौद्ध लामाओं ने उन्हें विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचाया। धर्मगुरु ने वहां भगवान बुद्ध की मूर्ति को नमन किया, साथ ही विशेष पूजा की। दलाई लामा के आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उनके आवासन स्थल तिब्बती मोनेस्ट्री को थ्री लेयर में सुरक्षा प्रदान की गई है. तिब्बती मोनेस्ट्री को अभेद दुर्ग के रूप में तब्दील कर दिया गया है। उनके निजी सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षा में तैनात हैं।
गौरतलब है कि धर्मगुरु दलाई लामा लगभग एक महीने तक बोधगया में ही रहेंगे। इस दौरान 29, 30 और 31 दिसंबर को बोधगया के कालचक्र मैदान में वह प्रवचन देंगे ,जिसे सुनने के लिए अब तक विश्व के कई देशों के लगभग 50 हजार श्रद्धालु बोधगया पहुंच चुके हैं। दलाई लामा के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर महाबोधि मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अरविंद कुमार सिंह, सचिव एन. दोरजे सहित कई लामा एवं धर्मगुरु मौके पर मौजूद रहे।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
