तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में भारी भूस्खलन से 10 गांवों का संपर्क टूटा
उधगमंडलम (तमिलनाडु), गुरुवार, 22 दिसम्बर 2022। नीलगिरि जिले में कुक्कलथोरई के आसपास के 10 गांवों का बृहस्पतिवार को कोठागिरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 गांवों को कस्बों से जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह से मलबे में दब गईं, उधगमंडलम पंचायत के तहत आने वाले गांवों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। उयिलहट्टी झरने के पास 200 मीटर तक फैले भूस्खलन के कारण कोठागिरी और उसके आसपास के चाय बागान और कृषि भूमि भी बह गई। भूस्खलन से 10 गांव प्रभावित हुए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेतों में पानी के जमा होने, पानी की टंकियों और तालाबों का निर्माण भूस्खलन का मुख्य कारण है। मलबे को हटाने में मदद के लिए राजमार्ग विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल एवं राहत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबा हटाने के दौरान भूस्खलन की आशंका के डर से हालांकि अभियान प्रभावित हुआ।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
