मणिपुर में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत
इंफाल, बुधवार, 21 दिसम्बर 2022। मणिपुर के तामेंगलांग जिले के खौपुम के पास बुधवार को एक स्कूल बस पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इंफाल के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की एक बस विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को बिष्णुपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि कुछ लोगों को इंफाल के एक अन्य अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
