BSF ने पंजाब सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया
नई दिल्ली, बुधवार, 21 दिसम्बर 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब में घुसने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में जा गिरा। अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने मंगलवार रात 7.20 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि घटना अमृतसर में दाओके पुलिस चौकी के पास हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह जब तलाशी ली गई तो ड्रोन भारतीय सीमा चौकी भरोपाल के उस पार पाकिस्तान की सीमा में 20 मीटर अंदर गिरा पाया गया। प्रवक्ता के अनुसार, ड्रोन रोधी उपाय किए जाने के बाद वह (ड्रोन) कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ा और फिर लौटते समय जमीन पर गिर गया। ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में कुछ गिराया तो नहीं गया है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
