अजमेर में व्यापारियों से कचरा संग्रहण शुल्क के विरोध में सभी मुख्य बाजार बंद
अजमेर, मंगलवार, 20 दिसम्बर 2022। राजस्थान में अजमेर नगर निगम की ओर से व्यापारियों से कचरा संग्रहण शुल्क (यूजर चार्ज) के विरोध में आज अजमेर बंद रहा। अजमेर व्यापारिक महासंघ के आह्वान पर शहर के सभी मुख्य बाजार बंद में शामिल हैं जबकि शहर के बाहरी इलाके खुले हुए हैं। बंद को लेकर महासंघ के पदाधिकारी जीप, कार एवं ऑटो में टोलियां बनाकर बंद कराने शहर के बाजारों में निकले हुए हैं और जहां कहीं भी कोई खुला दिख रहा है। उसे एक स्वर से शोर एवं हल्ले के साथ बंद करा रहे हैं। बंद को अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल के अलावा आरएलपी अध्यक्ष धर्मसिंह रावत, वकीलों की संस्था बार एसोसिएशन व विभिन्न बाजारों की एसोसिएशन का समर्थन है।
खास बात यह है कि कांग्रेस एवं भाजपा के पार्षद भी इसके विरोध में है। आज बंद को लेकर मदार गेट, नया बाजार, स्टेशन रोड, पड़ाव, कैसरगंज, दरगाह बाजार, धानमंडी, दिल्ली गेट, गंज, महावीर सर्किल जैसे क्षेत्र पूरी तरह बंद है और यूजर चार्ज के विरोध में महासंघ की मांग के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी आधे दिन का समय भी नहीं निकला है लेकिन अत्यावश्यक चीजों मेडिकल, सिटी बस, टैम्पो, पेट्रोल पंप, सब्जी, दुग्ध डेयरियां आदि को बंद से मुक्त रखा गया है। शेष सभी बंद है। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल बंद कराने वाली टोलियों का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके पीछे पुलिस की गाड़ियां कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से लगी हुई है। बंद को लेकर कहीं कोई विरोध दिखाई नहीं पड़ रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
