शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 393 अंक टूटा
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच पिछले कारोबार में तेजी के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नीचे आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.68 अंक टूटकर 61,412.51 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 123.1 अंक के नुकसान के साथ 18,297.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में थे। केवल एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
