पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले एमईएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
बेलगावी (कर्नाटक), सोमवार, 19 दिसम्बर 2022। कर्नाटक के बेलगावी में पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र एकीकरण समिति के विरोध प्रदर्शन को उसके नेताओं और सदस्यों को हिरासत में लेकर विफल कर दिया। बेलगावी में कर्नाटक का 10 दिवसीय विधानमंडल सत्र शुरू हुआ। महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) ने पूरे जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग को लेकर एक प्रदर्शन करने का फैसला किया था। महाराष्ट्र में एमईएस और कुछ राजनीतिक संगठन इस मांग के लिए इस आधार पर दबाव बना रहे हैं कि कर्नाटक के जिले और कुछ अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में मराठी भाषी काफी आबादी है। हालांकि, कर्नाटक यह कहते हुए इस मांग को खारिज कर रहा है कि निर्णय दशकों पहले ही लिया जा चुका है।
महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ता सूरज कंबरकर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पुलिस ने एमईएस युवा इकाई के अध्यक्ष शुभम शेलके, पूर्व विधायक मनोहर किनेकर, कोषाध्यक्ष प्रकाश मरघले और एमईएस पार्षद शिवाजी मंडोलकर को हिरासत में ले लिया। कंबरकर ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के कुछ लोगों ने भी कर्नाटक में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने अनुमति देने के बाद बेलगावी के तिलकवाड़ी में वैक्सीन डिपो ग्राउंड में धरनास्थल से पंडाल, कुर्सियां और मेजें हटा दीं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
