खिचड़ी खाने के बाद 12 बच्चियां बीमार
जयपुर, रविवार, 18 दिसम्बर 2022। राजस्थान के सिरोही जिले में एक आवासीय विद्यालय में शनिवार शाम को खिचड़ी खाने के बाद 12 छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी, जी मिचलाने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। आठ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सिरोही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि चार छात्राओं का उपचार जारी है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।
प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सिरोही) डा ए के मौर्य ने रविवार को बताया कि सिरोही के देवनारायण आवासीय विद्यालय की 12 छात्राओं ने शनिवार शाम चावल की खिचड़ी खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी, जी मिचलाने की शिकायत की जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया । मौर्य के अनुसार आठ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि चार अभी भी उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि खिचड़ी के नमूनों को जांच के लिये भेज दिया गया है। वास्तविक कारणों को पता जांच की रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
