तमिलनाडु की आपत्ति के बाद पेरिस के नीलामी घर ने नटराज की मूर्ति की नीलामी रोकी
चेन्नई, शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2022। पेरिस के नीलामी घर ‘क्रिस्टी डॉट कॉम’ ने 1972 में तमिलनाडु के कोविलपट्टी से चुराई गई भगवान नटराज की 500 साल पुरानी मूर्ति की नीलामी राज्य पुलिस के आपत्ति जताने के बाद रोक दी है। क्रिस्टीज ने हाल ही में तुत्तुक्कुडि जिले में कोविलपट्टी के कायथर स्थित प्राचीन श्री कोठंडा रामेश्वर मंदिर से संबंधित नटराज की मूर्ति को शुक्रवार को दो से तीन लाख यूरो में नीलाम करने को लेकर अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया था। तमिलनाडु मूर्ति शाखा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के. जयंत मुरली की नजर इस नोटिस पर पड़ी और उन्होंने सांस्कृतिक ठगी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुहिम चला रहे ‘ऐन्टिक्वटीज कोलिजन’ और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को टैग करते हुए 13 दिसंबर को ट्वीट किया, ‘‘फ्रांस। नीलामी रोकिए। इसे हमें वापस कीजिए।
यह भारत में तमिलनाडु के शिव मंदिर श्री कोठंडारामेश्वर से चुराई गई मूर्ति है। हमारे पास सबूत हैं।’’ मूर्ति शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीपी ने राज्य एवं केंद्र सरकारों के जरिए दस्तावेजी साक्ष्य भिजवाए। उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: क्रिस्टीज डॉट कॉम को पता चल गया कि जिस मूर्ति की नीलामी की जानी थी, वह तमिलनाडु से चुराई गई है और उसने नोटिस वापस ले लिय।’’ अपराध जांच शाखा की मूर्ति शाखा के अनुसार, यह कांस्य मूर्ति विजयनगर साम्राज्य काल के दौरान15वीं-16वीं शताब्दी की है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब मूर्ति को राज्य में वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
